मोदीनगर। नगर की गोविंदपुरी कॉलोनी में शॉर्ट सर्किट के कारण बुधवार रात एक मकान की पहली मंजिल पर आग लग गई। घटना के समय परिवार नीचले तल पर सो रहा था। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग को काबू किया। आग से लाखों की कीमत का घरेलू सामान जल गया।
गोविंदपुरी कॉलोनी में सुनील भाटिया परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार रात करीब दो बजे ऊपर वाली मंजिल पर आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। आग के कारण घरेलू सामान धूं-धूं कर जलने लगा। सूचना पर दमकल की एक गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और आग को काबू किया। एफएसओ अमित चौधरी ने बताया कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई। आग के कारण हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग लगने की वजह वोल्टेज कम ज्यादा का होना हो सकता है।