फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पॉट एरिया में पशु कटान कर रहे चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी मसूरी। लॉक डाउन में जहां मीट की सभी दुकानें बंद हैं, वहीं थाना मसूरी क्षेत्र के हॉटस्पॉट एरिया में चार लोगों को अवैध तरीके से जानवर काटकर मांस बेचने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। हालांकि दो लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने 70 किलो मांस, चार चाकू और तराजू आदि बरामद किए हैं।...... पुलिस ने अनुसार उसे मुखबिर द्वारा जानकारी मिली कि डासना में बाबू कॉलोनी के निकट मंदिर के पास इरफान के घर के बराबर में अवैध तरीके से जानवर काटकर उसका मांस बेचा जा रहा है। इस सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने बताए हुए स्थान पर पहुंचकर छापेमारी कर दी। पुलिस को देखकर वहां मौजूद छह लोग भागने लगे। जिसमें से चार को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया, जबकि दो फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए लोगों में इरफान, मोहम्मद शेरू, इरशाद अली और हैदर अली है। फरार लोगों में ननुआ और शाहिद शामिल हैं। मौके से 70 किलो मीट जो कटडे का बताया जा रहा है के अलावा चार चाकू और तराजू आदि बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि मीट किस जानवर का है, यह सत्यता जानने के लिए मौके पर पशु चिकित्सक को बुलाकर मांस का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। इसके साथ ही फरार लोगों की तलाश की जा रही है। उन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा। इस संबंध में उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें