लोनी। ट्रोनिका सिटी के दौलत नगर इलाके में एक युवक और उसकी भतीजी के साथ मारपीट का आरोप है। इस दौरान युवक की नाक पर चोट आई है और उपचार चल रहा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़ित पवन निवासी दौलत नगर ने बताया कि 29 सितंबर को वह अपनी भतीजी के साथ फल लेने गए थे। आरोप है कि फल लेते समय होटल संचालक ने उनके धक्का-मुक्की कर दी। आरोपी ने पवन की नाक पर बेलन से वार किया तो वह घायल हो गए। बीच बचाव करने आई उनकी भतीजी से भी आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। एसीपी लोनी रामकिशन का कहना है कि पुलिस आरोपी नसीफ समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश कर रही है।