मंदिर में दो नाबालिग लड़कियों सहित उनका दोस्त।
- फोटो : सोशल मीडिया
डासना स्थित देवी मंदिर में दो नाबालिग लड़कियों सहित उनका दोस्त घुस गया। मंदिर प्रबंधन ने तीनों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना देकर उनके हवाले कर दिया। हिंदू लड़की के पहचान पत्र पर उसके दोनों मुस्लिम दोस्त (एक युवक और एक युवती) मंदिर में पहुंचे। जबकि मंदिर प्रबंधन ने इस मंदिर में मुस्लिमों के प्रवेश पर रोक लगा रखी है। पुलिस को जांच में कुछ संदिग्ध नहीं मिला। तो पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।
स्कूल ड्रेस में थी छात्राएं
डासना देवी मंदिर के पीठाधीश्वर एवं श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि ने बताया बुधवार को मंदिर में दो नाबालिग लड़कियां और उनके साथ एक लड़का आया था। दोनों लड़की स्कूल की ड्रेस में थीं। हिंदू लड़की ने गेट पर पुलिसकर्मियों को अपनी आईडी दिखाकर प्रवेश किया। लेकिन मंदिर के सेवादारों को अंदर उनकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं। तीनों से पूछताछ कि तो पता चला कि उसमें एक लड़की और लड़का मुस्लिम हैं।
एसीपी वेव सिटी रवि प्रकाश सिंह का कहना है कि युवक बुलंदशहर का रहने वाला है। वह यहां अपनी रिश्तेदारी में आया था। स्कूल में पढ़ने वाली अपनी बहन औक उसकी सहेली के साथ वह मंदिर में आ गया। पहचान पत्र नहीं होने पर उन्हें पकड़ लिया गया। मामले की जांच कर ली गई है। वह लोग भूलवश मंदिर में घुसे थे।