फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द पटरी पर नहीं आ सकेगा हिंडन नए पुल का निर्माण

विज्ञापन
हिंडन के नए पुल के निर्माण निर्माण की साइट पर मौजूद गिने-चुने मजदूरl - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
सबहेड- हिंडन नए पुल निर्माण की साइट पर सबसे ज्यादा है मजदूरों की कमी - 36 में से साइट पर बचे हैं छह श्रमिक - रैपिड, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे सहित बाकी प्रोजेक्टों पर अच्छी है स्थिति माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। निर्माण को मंजूरी मिलने के बावजूद हिंडन नदी पर नए पुल के निर्माण कार्य को पटरी पर आने में वक्त लग सकता है। हिंडन पर नए पुल के निर्माण की साइड से 90 फ़ीसदी मजदूर पलायन कर चुके हैं। वर्तमान में कुल 36 मजदूरों में से करीब छह मजदूर ही अभी बचे हुए हैं। ऐसे में मजदूरों की व्यवस्था करना निर्माण एजेंसी सेतु निगम के लिए चुनौती भरा होगा। सेतु निगम ने साइट पर मौजूद गिने-चुने मजदूरों की मदद से काम तो शुरू करा दिया है, लेकिन काम की विधिवत शुरू होने में लंबा वक्त लग सकता है। लॉकडाउन के साथ मजदूरों की कमी के चलते हिंडन के नए पुल के निर्माण की समयसीमा चार से छह महीना आगे बढ़ना तय मानी जा रही है। वर्तमान में हिंडन नए पुल की साइट पर मौजूद श्रमिकों में चार मजदूर केवल मशीन का संचालन करने और दो उसके हेल्पर हैं। ऐसे में बाकी कामों के लिए सेतु निगम के पास कोई भी लेबर वर्तमान में मौजूद नहीं है। सेतु निगम के अधिशासी अभियंता अजय सिंह का कहना है कि साइट पर मौजूद कर्मचारियों की मदद से काम शुरू करा दिया गया है। लेकिन अधिकांश लेबर के चले जाने से काम की पटरी पर आने पर अभी वक्त लग सकता है। -- 22 करोड़ की लागत से हिंडन नए पुल का होना है निर्माण जीडीए ने हिंडन के नए पुल के निर्माण के लिए दिसंबर 2020 की समय सीमा तय की थी। अब इस प्रोजेक्ट के 2021 तक किसने की संभावना बढ़ गई है। बता दें कि करीब 11 मीटर चौड़े इस पुल का निर्माण 22 करोड़ रुपये की लागत से किया जाना है। इस पुल की लंबाई 176 मीटर होगी। इस पुल के बन जाने से गाजियाबाद से मोहन नगर की ओर जाने वाले वाहन चालकों को सहूलियत होगी और जाम की समस्या दूर हो जाएगी। --
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें