साहिबाबाद। हेलो...आपके पति तकनीकी दिक्कत से पैसे नहीं निकाल पा रहे हैं। आपके पास ओटीपी आएगा उसे बता दीजिए। ठगों ने टीलामोड़ की एक महिला को जाल में फंसाकर उनके खाते से 65 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पसौंडा में रहने वाले आबिद ने बताया कि उन्होंने फोन पर डिजिटल वॉलेट एप डाउनलोड किया हुआ है। 13 जुलाई की दोपहर 2.14 बजे उनकी पत्नी के पास ठग ने फोन किया। उसने महिला को जाल में फंसाया कि आपके पति पैसे निकाल रहे हैं, लेकिन तकनीकी दिक्कत से ट्रांजेक्शन नहीं हो रही है। आपके फोन पर ओटीपी आएगा फिर उसे बता दीजिएगा। हम आपकी समस्या को दूर कर देंगे। आरोप है कि ठग ने खाते से 65 हजार 300 रुपये निकाल लिए। एसीपी शालीमार गार्डन सूर्यबली मौर्य का कहना है कि ठग की तलाश में साइबर सेल और थाना पुलिस लगी है।