फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: छह वर्षीय बच्ची के साथ दो नाबालिगों ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में कूड़ा बीनने वाली छह साल की बच्ची के साथ दो नाबालिगों ने दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बच्ची को अचेत अवस्था में मौके पर छोड़कर भाग गए। बच्ची के परिजन नहीं होने पर पुलिस ने खुद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


छह वर्षीय बच्ची के माता पिता नहीं हैं। एक बड़ी बहन है, वह भी दिमागी रूप से कमजोर है। वह कोतवाली क्षेत्र के एक इलाके में सड़क किनारे सोती है। शनिवार को बच्ची कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी कूड़ा बीन रही थी। तभी आसपास रहने वाले 13 और 15 साल के दो किशोर बच्ची के पास पहुंचे। वह बच्ची को बहला फुसला कर अपने साथ ले गए। एक सुनसान स्थान पर दोनों ने बच्ची के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। गश्त कर रही पुलिस की टीम को बच्ची सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ी मिली। पुलिसकर्मियों ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ देर बाद बच्ची को होश आया। लोनी थाना प्रभारी अजय चौधरी को बच्ची ने सारी बातें बताई। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। बच्ची के बताए रास्ते पर पुलिस पहुंची तो एक सीसीटीवी कैमरे में बच्ची को दो नाबालिग ले जाते हुए नजर आए। एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों किशोरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें