फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 21 जुलाई की रात 12 बजे से गाजियाबाद में नहीं जा सकेंगे भारी वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा को लेकर कमिश्नरेट पुलिस ने भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। 21 जुलाई की रात से गाजियाबाद में भारी वाहन नहीं जा सकेंगे। ये वाहन अन्य वैकल्पिक मार्ग से होकर आगे जाएंगे।
विज्ञापन

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से भी भारी वाहन मेरठ की ओर नहीं जा सकेंगे। यह डायवर्जन प्लान पांच अगस्त की रात आठ बजे तक लागू रहेगा। एसीपी यातायात जियाउद्दीन ने बताया कि कांवड़ियों की संख्या को देखते हुए डायवर्जन प्लान में परिस्थिति अनुसार परिवर्तन किया जा सकता है। वहीं, आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई करने वाले वाहनों को अनुमति देखकर ही प्रतिबंधित मार्ग पर प्रवेश दिया जाएगा।


असुविधा की स्थिति में यहां करें संपर्क
- नगर नियंत्रण कक्ष सीयूजी - 9643208942, 0120-2989100
- ग्रामीण नियंत्रण कक्ष सीयूजी - 8929436700, 0120-2764999
- ट्रांस हिंडन कक्ष सीयूजी - 9643204440, 0120-2990100
- ट्रैफिक नियंत्रण कक्ष सीयूजी - 9643322904, 0120-2986100

- यातायात निरीक्षक प्रथम दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे व शहर क्षेत्र - 7007847097

- यातायात निरीक्षक द्वितीय मेरठ रोड व शहर क्षेत्र- 8707676770

- यातायात निरीक्षक तृतीय मुरादनगर व मोदीनगर क्षेत्र - 7398000808

- यातायात निरीक्षक चतुर्थ यूरी गेट व इंद्रापुरम क्षेत्र - 8130674912

- यातायात निरीक्षक पंचम मोहननगर, तुलसी निकेतन व सीमापुरी क्षेत्र - 9219005151

- प्रभारी उपनिरीक्षक यातायात लोनी व टीला मोड़ क्षेत्र- 9412743743

-
भारी वाहनों के लिए यह रहेगा डायवर्जन प्लान
- दिल्ली की ओर से तुलसी निकेतन बॉर्डर, सीमापुरी बॉर्डर, आनन्द विहार बॉर्डर से होकर भारी वाहन गाजियाबाद शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। ये वाहन चौधरी चरण सिंह मार्ग (रोड नं0- 58) से यूपी गेट (गाजीपुर बॉर्डर) होते हुए एनएच-नौ से होकर आगे जाएंगे।
विज्ञापन


- दिल्ली की ओर से आने वाले वाहन जिन्हें हरिद्वार अमरोहा, मुरादाबाद, लखनऊ आदि स्थानों पर जाना है। वे यूपी गेट (गाजीपुर बॉर्डर) से एनएच-नौ से होकर डासना इंटरसेक्शन से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होते हुए आगे जाएंगे।
विज्ञापन

- बागपत से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन ट्रोनिका सिटी, सोनिया विहार होते हुए जाएंगे।
- हापुड़, बुलंदशहर, दिल्ली, लालकुआं से गाजियाबाद जाने वाले वाहन गाजियाबाद शहर में नहीं आ सकेंगे। ये वाहन एनएच-नौ होते हुए आगे जाएंगे।
- लोनी बॉर्डर से लोनी कस्बे की ओर भारी वाहन नहीं जा सकेंगे।

- संतोष मेडिकल कट से मेरठ तिराहा की ओर भारी वाहन नहीं जा सकेंगे।

- गौड़ ग्रीन एवेन्यू, खोड़ा, काला पत्थर, नोएडा सेक्टर 62, छिजारसी, कनावनी पुस्ता से एनएच-नौ होते हुए इंदिरापुरम क्षेत्र में भारी वाहन नहीं जा सकेंगे।

- गंगनहर पटरी कावड़ मार्ग, पाइपलाइन मार्ग, दिल्ली-मेरठ रोड व दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर भारी वाहन का प्रवेश बंद रहेगा।
- हापुड़, भोजपुर से मोदीनगर की ओर भारी वाहन नहीं जा सकेंगे।
- वसुंधरा फ्लाईओवर से मोहननगर की ओर भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें