फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: भारी वाहनों को अब राजनगर एक्सटेंशन की ओर जाने की जरूरत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। रैपिड एक्स के स्टेशनों के निर्माण के दौरान दिल्ली-सीमापुरी बॉर्डर से आने वाले वाहनों के लिए राजनगर एक्सटेंशन की ओर किए गए डायवर्जन को अब खत्म किया जाएगा। अब भारी वाहनों को राजनगर एक्सटेंशन की ओर जाने की जरूरत नहीं है। इससे राजनगर एक्सटेंशन के लोगों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

अभी तक मेरठ, मुजफ्फरनगर, उत्तराखंड की तरफ जाने वाले वाहन राजनगर एक्सटेंशन से होकर जा रहे हैं। अब ये वाहन राजनगर एक्सटेंशन की तरफ न जाकर जीटी रोड से ही मेरठ तिराहा तक जा सकेंगे। इसके बाद मेरठ रोड और न्यू लिंक रोड का प्रयोग कर आगे जा सकेंगे। इसे लेकर जल्द ही पुलिस नोटिफिकेशन जारी करेगी। पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्र ने बताया कि रैपिड एक्स के स्टेशनों के निर्माण के दौरान किए गए रूट डायवर्जन को हटाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें