गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के ईसापुर स्थित बीयर फैक्टरी में मंगलवार शाम को आग लग गई। फैक्टरी के अल्कोहल टैंक में आग लगने से कई मजदूरों के झुलसने की सूचना है। झुलसे मजदूरों को मेरठ रेफर कर दिया गया है। एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा का कहना है कि एक व्यक्ति झुलसा है। दमकल विभाग की तीन गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं।