फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: इंटर कॉलेजों में जारी किए जाएंगे छात्र-छात्राओें के स्वास्थ्य कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। केंद्रीय विद्यालयों की तर्ज पर अब यूपी बोर्ड के हाईस्कूल, इंटर कॉलेजों में भी छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य कार्ड जारी किए जाएंगे। पूरी स्थिति से छात्र छात्राओं के अभिभावकाें को अवगत कराया जाएगा। कुपोषित व अन्य किसी बीमारी ग्रस्त छात्रों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने पर शिक्षक व अभिभावक मिलकर काम करेंगे। इस संबंध में मुख्यालय से बीएसए को आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस राजेश श्रीवास ने बताया कि यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट कॉलेजों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार को लेकर लगातार काम हो रहा है। इसी कड़ी में छात्र-छात्राओें के स्वास्थ्य कार्ड जारी किए जाएंगे। मई के शुरुआती सप्ताह में इसपर कॉलेजों में काम शुरू करा दिया जाएगा। स्वास्थ्य जांच में यदि कोई छात्र छात्रा कुपोषण या किसी बीमारी से ग्रस्त मिलता है तो पूरी स्थिति से अभिभावकों को अवगत कराया जाएगा। उसके स्वास्थ्य सुधार में शिक्षक व अभिभावक मिलकर काम करेंगे। समय-समय पर कैंप आयोजित कराकर छात्र छात्राओं के वजन, खून की जांच भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें