फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: अंतरंग थे 12 महिलाएं और तीन पुरुष!, ऑन डिमांड नेपाल और दूसरे जिलों से आती थी लड़कियां

Sat, 27 May 2023 01:49 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

हापुड़ की कोतवाली पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। आदर्श नगर कालोनी और जसरूपनगर में घरों में सेक्स रैकेट का संचालन हो रहा था। 12 महिलाएं और तीन पुरुषों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लंबे समय से पुलिस की सरपरस्ती में धंधा चल रहा था।
विज्ञापन
सेक्स रैकेट का पर्दाफाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ कोतवाली पुलिस ने मोदीनगर रोड पर दो स्थानों पर घरों में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। एसपी अभिषेक वर्मा की अगुवाई में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 12 महिलाओं और तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की सरपरस्ती में यह रैकेट लंबे समय से चल रहे थे। एसपी से शिकायत के बाद मामले में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को बाबूगढ़ में लकड़ी व्यापारी को हनी ट्रैप में फंसाकर रंगदारी वसूलने के मामले का पर्दाफाश किया गया था। जिसमें पता चला था कि आरोपियों ने व्यापारी से शारीरिक संबंध बनाने के लिए महिला हापुड़ से रुपये देकर बुलाई थी। 

जानकारी के बाद शुक्रवार सुबह कोतवाली पुलिस ने आदर्शनगर कालोनी और मोहल्ला जसरूपनगर में दो स्थानों पर एक साथ छापा मारा। जहां से महिला देह व्यापार का संचालन करने वाली सरगना समेत 12 महिलाओं और तीन पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन


घरों में ही यह सेक्स रैकेट चल रहा था। गिरफ्तार पुरूष आदर्श नगर निवासी नानक चंद, आवास विकास कालोनी बुलंदशहर रोड निवासी इरशाद, जिला मेरठ के थाना खरखौदा के सैंत कुआं निवासी महेंद्र है। सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
Trending Videos

ऑन डिमांड नेपाल और बाहर के जिलों से आती थी महिलाएं

कहने को यह सेक्स रैकेट घरों में चल रहा था, लेकिन पुलिस की जांच में पता चला है कि ऑन डिमांड यहां बाहर से महिलाओं को वैश्यावृत्ति के लिए लाया जाता था। नेपाल, मेरठ, गाजियाबाद के अलावा अन्य शहरों से भी युवतियां और महिलाएं यहां लाई जाती थीं। महिलाओं के हिसाब से उनके रेट निर्धारित थे।
 
विज्ञापन

लंबे समय से चल रहा था सेक्स रैकेट, घर के बाहर लगे थे कैमरे

मोहल्ले के लोगों ने बताया कि इन घरों में सेक्स रैकेट लंबे समय से चल रहा था। लोगों से अभद्रता, ग्राहकों के रुपये छीनकर भगा देना यहां आम बात थी। शिकायत के बाद भी पुलिस यहां नहीं पहुंचती थी। इन घरों के बाहर कैमरे लगे हुए थे, ताकि बाहर से आने जाने वाले की जानकारी इन्हें मिलती रहे। शुक्रवार को एसपी तक मामले की जानकारी पहुंची तो उनकी अगुवाई में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें