फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमेश राणा बने हापुड़ भाजपा के जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
उमेश राणा बने हापुड़ भाजपा के जिलाध्यक्ष
विज्ञापन

हापुड़। भाजपा के जिलाध्यक्ष की बुधवार को घोषणा हो गई। भाजपा आलाकमान ने हापुड़ से उमेश राणा को जिलाध्यक्ष बनाया है। उमेश राणा धौलाना क्षेत्र से हैं तथा इन पर महामंत्री का पद था। गत सप्ताह जिलाध्यक्ष पद के लिए 20 कार्यकर्ताओं ने दावेदारी जताई थी। इसमें पहले जिलाध्यक्ष रहे डॉ. विकास अग्रवाल, प्रमोद जिंदल, पवन त्यागी, निशांत शिशौदिया, उमेश राणा प्रमुख दावेदारों में से थे। हालांकि इस बार यही कयास लगाए जा रहे थे कि धौलाना से ही पार्टी का जिलाध्यक्ष बनेगा। क्योेंकि गढ़ व हापुड़ से पहले ही जिलाध्यक्ष बन चुके थे। इसमें निशांत व उमेश राणा का नाम ही प्रमुख चल रहा था। बुधवार देर शाम पार्टी आलाकमान ने घोषणा करते हुए उमेश राणा को जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया। पिछली बार वैश्य के मुकाबले इस बार पार्टी ने ठाकुर बिरादरी पर दांव लगाया है। इसके पीछे धौलाना क्षेत्र में पार्टी को और मजबूत करने की रणनीति हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें