फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तमंचा बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र की नहर रोड शिव मंदिर के पीछे खंडहर में चल रही तमंचा बनाने की फैक्टरी का पुलिस ने बुधवार को भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि, उसका साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने 33 बने और अधबने तमंचे बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि स्वाट टीम को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एक तमंचा बनाने की फैक्टरी संचालित है। सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची। टीम ने फैक्टरी पर पर जब छापा मारा उस दौरान मौके पर तमंचे बनाए जा रहे थे। पुलिस को देखकर एक आरोपी शोएब मौके से भाग गया। जबकि पुलिस ने शोएब के साथी सुफियान निवासी नाइयों का चौक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने मौके से आठ तमंचे 315 बोर तैयार, 25 तमंचे 315 बोर अधबने, दो सड़सी लोहा, हथौडा, हैंड ड्रिल मशीन, धौंकनी, खांचा, गुनिया लोहा, दो छेनी, सुंबा, गोल रेती, चपटी रेती, 2 पेचकस, 12 लोहे की पत्ती समेत अन्य असलाह बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पूछताछ में सुफियान ने बताया कि वह अपने साथी शोएब के साथ एकांत स्थान देखकर तमंचा बनाने का कार्य करता है। एसीपी ने बताया कि फरार शोएब की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


सुफियान पर दर्ज हैं 12 से अधिक मुकदमे
सुफियान ने पूछताछ में बताया कि चुनाव में असलहों की मांग होती है। इसके चलते दोनों ने तमंचा बनान शुरू किया था। फैक्टरी में बनाए गए तमंचों को बाहरी लोगों को बेचकर पैसे कमाते है। सुफियान के विरुद्ध थाना लोनी, लोनी बॉर्डर और ट्रॉनिका सिटी पर लूट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट के 12 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें