फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा का पालन करते हुए कृषक करें फसलों की कटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। कृषि कार्य को आवश्यक सेवाओं में शामिल किया गया है। इस दौरान फसलों के पकने का समय और काटने के समय चल रहा है। इसलिए शासन से निर्देश आए हैं कि सुरक्षा का पालन करते हुए किसान फसलों की कटाई करें और उसकी पैकिंग आदि के समय भी सावधानी बरतें। खुद की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। कृषकों के लिए ई पास बनाने की भी व्यवस्था की जा रही है। प्रमुख सचिव कृषि ने जारी शासनादेश में कहा है कि कृषक अगर अपने खेत में कटाई आदि का कार्य कर रहा है तो उसको पास की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा कृषि कार्य से जुड़े श्रमिकों को भी इससे छूट होगी। डीएम ने भी कृषि कार्य से जुड़े वाहनों को ना रोकने के आदेश दिए हैं। कृषि विभाग ने कृषकों के लिए जारी निर्देश में कहा है कि साफ-सफाई के अलावा मास्क पहनकर और कृषि संयंत्रों एवं उपकरणों की सफाई करके फसलों को काटें। इसके साथ ही एकदूसरे से सामाजिक दूरी भी बरकार रखें। गेहूं के फसल पक गए हैं और उनकी कटाई के लिए कम्बाइन कटाई मशीन का उपयोग एवं प्रदेशों के अन्दर तथा दो प्रदेशों के बीच इसके आवागमन भी अनुमति भारत सरकार द्वारा मिली हुई है। इसके अलावा रबी की फसल, मसूर, मक्का, मिर्ची जैसी फसलों की कटाई और तुड़ाई , गन्ने की रोपाई का भी वक्त आ गया है ते इन कार्यों को करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। जिला कृषि अधिकारी राकेश मौर्य ने बताया कि फसलों की तुड़ाई में अंडों और मछलियों के उत्पादन में लगे लोगों को व्यक्तिगत स्वच्छता और सामाजिक दूरी का ध्यान रखना होगा। मास्क पहनकर कार्य करें और हो सके तो एक दिन में सभी श्रमिक को ना बुलाएं , एक दिन में कुछ व्यक्तियों को बुलाएं और दूरी रखते हुए कार्य कराएं। जहां तक संभव हो वह किसी अनजान श्रमिक को ना बुलाएं जिससे महामारी फैलने का खतरा हो। कृषि कार्य भी मशीनों से किया जाए ना कि हाथों से करें। शासन के निर्देशानुसार सभी किसानों को यह निर्देश दिए गए हैं कि वह कटाई से लेकर पैकिंग तक साफ-सफाई का ध्यान रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें