फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बारिश के बाद जलभराव से जीटी रोड रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीएचए में सोमवार सुबह हुई बारिश से कई जगह पर जलभराव हो गया। इस कारण लोगों को आवागमन में परेशानी आई। जीटी रोड पर मोहननगर तिराहे व अर्थला के आसपास दिनभर जाम लगा रहा। लोगों को सुबह के समय कार्यालय व गतंव्य स्थानों पर पहुंचने में भी देरी हुई।
विज्ञापन

टीएचए में सोमवार सबुह करीब साढ़े नौ बजे के आसपास बारिश होनी शुरू हो गई। करीब दो घंटे की बारिश से कई जगह पर सड़क तरणताल में तब्दील नजर आईं। अर्थला मेट्रो स्टेशन के आसपास दो तीन फुट पानी जमा हो गया। इससे जीटीरोड से आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी हुई। वहीं मोहननगर तिराहे के पास लिंक रोड पर भी जल निकासी नहीं होने के कारण जलभराव हो गया। बारिश बंद होने के बाद भी सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। अंदरूनी सड़क किनारे भी जलभराव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें