गाजियाबाद। राज्य कर विभाग का मोदीनगर स्थित जीएसटी कार्यालय गाजियाबाद के आरडीसी में शिफ्ट कर दिया गया है। राज्य कर आयुक्त के आदेश पर यह फैसला लिया गया है। विभाग के अपर आयुक्त ग्रेड-1 दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि मोदीनगर में एक उप आयुक्त बैठते थे जो अब आरडीसी स्थित कार्यालय में बैठेंगे। कार्यालय शिफ्ट होने से व्यापारियों को किसी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।