फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह में सेल्समैन ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
आत्महत्या करने वाले सेल्समैन का फाइल फोटो - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
फोटो समाचार माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। थाना विजयनगर क्षेत्र में एक सेल्समैन ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता लगने पर परिजनों में कोहराम मच गया। रोने-पीटने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। गृह क्लेश के चलते सेल्समैन में यह कदम उठाया।...... कृष्णानगर बागू में रोजवैली स्कूल के निकट प्रमोद कुमार (40) पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहते थे। वह किराने की दुकानों पर चिप्स आदि सप्लाई करने का काम करते थे। बृहस्पतिवार रात प्रमोद कुमार ने बाथरूम में लगे रोशनदान में रस्सी रस्सी का फंदा डालकर फांसी लगा ली। घटना के वक्त परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। शुक्रवार सुबह घटना का पता लगने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आत्महत्या की सूचना पुलिस को दी। बाईपास चौकी प्रभारी मुनेश कुमार ने बताया कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती जांच में आत्महत्या का कारण घरेलू क्लेश लग रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें