गाजियाबाद। सर्विस लिफ्ट में ग्रेनाइट पत्थर टूटकर गिरने से बीसीए का छात्र घायल हो गया। घटना राजनगर एक्सटेंशन की केडब्ल्यू सृष्टि सोसायटी का है। छात्र के कंधे में चोट लगी है। डाॅक्टरों ने आराम करने की सलाह दी है।
सोयायटी निवासी सूर्यकांत ने बताया कि वह 1002 नंबर फ्लैट में बेटे के साथ रहते हैं। दो दिन पहले उनके बेटे कार्तिक शर्मा बेसमेंट में जैसे ही सर्विस लिफ्ट में सवार हुए तभी लिफ्ट में लगा ग्रेनाइट पत्थर उनके कंधे पर गिर गया। इससे उनके कंधे और हाथ में चोट लग गई। उनका कहना है कि समय से मेंटनेंस नहीं होने की वजह से यह दिक्कत आ रही है। मेंटेनेंस विभाग से इसे ठीक कराने के लिए कहा गया है।