फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पोते के कुआं पूजन में जा रहे दादा को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। राजेंद्रनगर सेक्टर-2 में डीएलएफ स्कूल के पास स्कूटी सवार मुकेश शर्मा को तेज रफ्तार गाड़ी से चालक ने टक्कर मार दी। अस्पताल में उपचार के दौरान घायल ने 18 जुलाई को दम तोड़ दिया। शालीमार गार्डन पुलिस ने शनिवार को चालक पर गाड़ी नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया। राजेंद्रनगर के अनुज शर्मा ने बताया कि 16 जुलाई को उनके बेटे का कुआं पूजन था। पिता मुकेश शर्मा स्कूटी से कार्यक्रम में बैंक्वेट हॉल जा रहे थे। वाहन की टक्कर लगने के बाद पिता गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। लोगों ने उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर तुरंत दिल्ली के हायर सेंटर में रेफर कर दिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने आईसीयू में उपचार शुरू किया। 18 जुलाई को पिता ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उनका कहना है कि घटना के दिन से ही पिता का फोन भी गायब है। उस पर कई बार कॉल की लेकिन किसी ने बात नहीं की। एसीपी शालीमार गार्डन यूर्यबली मौर्य का कहना है कि घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर गाड़ी नंबर से चालक की पहचान हो गई है। उसे तलाश कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें