फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नामी कंपनी के मोबाइल पार्ट्स खरीदकर 8.57 लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। पुलिस को नामी मोबाइल कंपनी के क्षेत्रीय वितरक ने गांधीनगर के व्यापारी पर पार्ट्स खरीदकर आठ लाख 57 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का मुकदमा कराया है। उनका आरोप है कि व्यापारी ने मोबाइल पार्ट्स खरीदने के बाद रुपये देने से मना कर दिया। पुलिस लेनदेन के दस्तावेज की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शक्तिखंड-4 में रहने वाले निशांत सिंह मोबाइल कंपनी के दिल्ली और उत्तर प्रदेश राज्य में क्षेत्रीय वितरक हैं। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी कि गांधीनगर में हरी मंदिर के सामने व्यापारी नितिन बोगियां ने 12 से 18 दिसंबर 2023 के बीच उनकी कंपनी के मोबाइल पार्ट्स खरीदे थे। कुछ दिनों बाद व्यापारी ने मोबाइल पार्ट्स में कमी बताकर उन्हें लौटा दिया था जबकि 8 लाख 57 हजार 196 रुपये की रकम जल्द से जल्द देने का आश्वासन दिया था। पीड़ित के मुताबिक, लेनदेन का तकादा करने के दौरान मोबाइल व्यापारी के परिवार में एक बच्चे की तबीयत खराब हो गई थी।
उन्हें इसका पता चला तो व्यापारी को कुछ दिन बाद रकम देने के लिए कह दिया मगर समय बीतने के बाद व्यापारी की नीयत बदल गई और उन्हें रकम देने से मना कर दिया। इतना ही नहीं, व्यापारी ने रकम अदायगी के लिए उन्हें जिस बैंक खाते का चेक दिया था, वो खाता भी व्यापारी ने बंद कर दिया। उन्होंने मामले में कानूनी कार्रवाई के लिए डीसीपी ट्रांस हिंडन को लिखित शिकायत दी, जिसके आधार पर एंटी फ्रॉड सेल से जांच के बाद इंदिरापुरम पुलिस ने धोखाधड़ी और विश्वासघात का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि मोबाइल व्यापारी के पार्ट्स बेचने के कागजात की जांच कर रहे हैं। जल्द ही जांच रिपोर्ट के आधार पर व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें