फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अपना प्लॉट बताकर बेचने के नाम पर 79 लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम थाने में एक प्लॉट को अपना बताकर बेचने का मामला सामने आया है। मामले में वैशाली के रहने वाले रणधीर ने अरुण गुप्ता पर धोखाधड़ी का आरोप लगाकर 79.20 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाकर कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

अरुण गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी ने उन्हें मधुबन बापूधाम क्षेत्र में एक प्लॉट दिखाया। प्लॉट खरीदने का उनके बीच 1.50 करोड़ रुपये में सौदा हुआ। जिसमें उन्होंने दो बार में 79.20 लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि बाद में बैनामा कराने के लिए कहा तो आरोपी टाल मटोल करता रहा। बाद में जानकारी हुई कि वह प्लॉट आरोपी का था ही नहीं। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें