फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फ्लैट का सौदा कर हड़पे 7.50 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम क्षेत्र के संजयनगर निवासी बलवंत सिंह को फ्लैट बेचने का सौदा कर 7.50 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि तय समय में फ्लैट का बैनामा नहीं किया और जाति सूचक शब्द कहकर फ्लैट न बेचने की बात कही। मामले में उन्होंने मधुबन बापूधाम थाने में एसपी सिंह, राजरानी, डाॅ. सोहनवीर सिंह, अजय राठी, प्रमोद कुमार और पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

बलवंत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एसपी सिंह ने उन्हें एक फ्लैट दिखाया जो राजरानी के नाम पर है। 43.50 लाख रुपये में फ्लैट खरीदने का सौदा तय हुआ। धीरे-धीरे उन्होंने उन्हें साढ़े सात लाख रुपये दे दिए। इसके बाद 25 जुलाई 2024 से पहले फ्लैट का बैनामा करने की बात हुई। कुुछ दिन बाद डाॅ. सोहनवीर सिंह और उनके भाई प्रमोद आए और कहा कि अब वह फ्लैट का बैनामा नहीं करेंगे। जाति सूचक शब्द कहकर अपमानित किया। उन्होंने रुपये मांगे तो कुछ समय में लौटाने की बात कही। आरोप है कि इसके बाद भी रकम नहीं लौटाई और धमकी दी। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें