फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जमीन बेचने का झांसा देकर 48.26 लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। क्षेत्र के नूरपुर गांव निवासी हरीश से दो भाइयों ने रुपये की जरूरत बताकर अपने पिता की जमीन बेचने का सौदा कर 48.26 लाख रुपये हड़प लिए। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने हत्या कराने की धमकी दी। मामले में हरीश ने मसूरी थाने में दीपक व अभिषेक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

हरीश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दीपक व अभिषेक 12 जनवरी को उनके पास आए और अपने पिता की जमीन बेचने की बात कहने लगे। उन्होंने भी हाल में जमीन बेची थी और उन्हें दूसरी जमीन खरीदनी थी। ऐसे में उन्होंने जमीन खरीदने के लिए हां कर दी। आरोप है कि दीपक व अभिषेक ने 18.46 लाख रुपये बैंक में व 29.80 लाख रुपये नकद लेकर 18 अप्रैल को बैनामा करने के लिए कहा लेकिन, बैनामा नहीं किया। एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
-प्राथमिक विद्यालय से दरवाजे व सामान चोरी-
मसूरी। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गौड़पुरम से 28 जून को चोरों ने छह दरवाजे, तीन कूड़ेदान, दो पंखे, टोटी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। मामले में प्रधानाध्यापक सुरेंद्र पाल ने मसूरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

-भाइयों पर लगाया जानलेवा हमला करने का आरोप-
गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र में सुनील कुमार शर्मा ने अपने दो भाई मनोज व राजेश पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि 13 जुलाई को वह प्रताप विहार अपने घर से पुराना विजयनगर में मूलनिवास पर पिता से मिलने गए। जहां उन्हें देखकर दोनों भाइयों ने घर के दरवाजे बंद कर दिए। कुछ देर बाद दोनों ने बाहर आकर गाली-गलौज कर लाठी से उन पर हमला कर दिया। हमले में उनको कई जगह चोट लगी है। मामले में उन्होंने विजयनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि घायल सुनील शर्मा का मेडिकल कराया गया है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
-ड्यूटी पर जा रहे युवक को रास्ते में पीटा-
गाजियाबाद। मुरादनगर के गांव ढिंडार निवासी सिद्धार्थ की 16 जुलाई को ड्यूटी पर जाते समय बाइक सवार तीन युवकों ने रास्ते में रोककर पिटाई कर दी। सिद्धार्थ ने बताया कि मननधाम मंदिर के पास पहुंचे तो बाइक से तीन अनजान युवक उनके पास आए और उनसे गाली-गलौज करते हुए डंडे से उन पर हमला कर दिया। मामले में उन्होंने मधुबन बापूधाम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी कविनगर ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें