फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आईएएस बन गृह मंत्रालय में नौकरी और कार लगवाने के नाम पर 5.5 करोड़ हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। वसुंधरा सेक्टर 15 में कारोबारी अंजार अहमद रिजवी को शातिर ने आईएएस अफसर बताकर गृह मंत्रालय में नौकरी और किराए पर कार लगवाने का अनुबंध कराने के बहाने 5.5 करोड़ रुपये हड़प लिए। सोमवार को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया। विवेचक ने दस्तावेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। कारोबारी अंजर अहमद रिजवी ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था कि बुलंदशहर के शिकारपुर स्थित सलेमपुर गांव के निवासी प्रदीप शर्मा पुत्र चंद्रपाल शर्मा ने उनसे खुद को आईएएस अफसर बताया था। मुलाकात के दौरान उन्हें गृह मंत्रालय में सरकारी नौकरी और कार लगवाने का अनुबंध कराने का झांसा दिया। आरोप है कि प्रदीप ने अपने जाल में फंसाकर उनसे पांच करोड़ पांच लाख रुपये हड़प लिए। कई महीनों बाद उन्होंने प्रदीप से निवेश और मुनाफे की रकम मांगी तो वह बहाने बनाने लगा। फिलहाल इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना उपनिरीक्षक सुशील कुमार को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें