फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से खुलेंगे सरकारी कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
खुलेंगे सरकारी कार्यालय, रोस्टर से लगेगी ड्यूटी - आरटीओ, वाणिज्य कर, डाक विभाग सहित विकास भवन के सभी कार्यालय खुलेंगे माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। लॉकडाउन के बाद अब सरकारी कार्यालयों को खोला जाएगा। रविवार को बंद पड़े कार्यालयों में अधिकारी कर्मचारियों को फोन पर ड्यूटी लगाते दिखाई दिए। गाजियाबाद में लॉकडाउन के बाद से ही आरटीओ, वाणिज्य कर, डाक विभाग और विकास भवन के कुछ कार्यालय बंद पड़े थे। अधिकारियों का कहना है कि शासन के निर्देशों के अनुसार ही कार्यालय खोले जाएंगे। खुलने वाले सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों के अलावा 33 फीसद कर्मचारियों से ही कार्य करना होगा। इसके लिए अधिकारी रोस्टर तैयार करावा रहे हैं। शासकीय कार्य के लिए आवश्यक कर्मचारियों को ही बुलाया जाएगा और सोशल डिस्टेंसिंग सहित अन्य सुरक्षा उपायों पर अधिकारियों को ध्यान देना होगा। सबसे खास बात सभी कर्मचारियों को मोबाइल और इलेक्ट्रिकल उपकरणों से अधिकारियों के संपर्क में रहना होगा और जरूरत पड़ने पर ही उनको बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें