फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 10 करोड़ रुपये की सरकारी जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर निगम के संपत्ति विभाग ने सोमवार को नूर नगर में सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाया। भारी पुलिस बल के साथ पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। निगम की करीब 1640 वर्ग मीटर जमीन पर कब्जा किया हुआ था। नगर आयुक्त के निर्देश पर संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। खाली कराई गई जमीन की कीमत करीब 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश पर सिटी जोन में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। संपत्ति अधीक्षक भोलानाथ गौतम के नेतृत्व में टीम कार्रवाई के लिए पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि नूर नगर के खंसरा नंबर 305 की 1640 वर्गमीटर जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू की। नगर आयुक्त ने जमीन पर चहारदीवारी कराने के निर्देश दिए हैं।
-
विरोध के बीच गोल मार्केट, घंटाघर से हटाया अतिक्रिमण
निगम की दुकानों का किराया बढ़ाने के विरोध में बाजार बंद और धरना प्रदर्शन चल रहा है। इस बीच नगर निगम की टीम ने गोल मार्केट और घंटाघर सहित अन्य बाजारों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें