फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फैक्टरी का ताला काटकर तीन लाख रुपये कीमत का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। दिल्ली मेरठ मार्ग पर गंगनहर के पास स्थित एक फैक्टरी का ताला काटकर चोर तीन लाख रुपये कीमत का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कुलदीप सिंह की दिल्ली मेरठ मार्ग पर गंगनहर किनारे अनुकुल एंटरप्राइसेस एंड जॉब वर्क्स के नाम से फैक्टरी है। कुलदीप सिंह ने बताया कि फैक्टरी के पास किराना की दुकान करने वाले दुकानदार ने फोन करके बताया कि आपकी फैक्टरी का ताला कटा हुआ है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री का ताला काटकर करीब 20 हजार रुपये कीमत के चार गैस सिलेंडर, 1.20 लाख रुपये कीमत का जनरेटर का कवर, 1.25 लाख रुपये कीमत का हॉस्पिटल का बैड, इनवर्टर, बैटरी और तीस हजार रुपये कीमत का लोहे का अन्य सामान चोर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें