मुरादनगर। मिल्क रावली स्थित निर्माणाधीन फैक्टरी से चोर ने नौ लाख रुपये का सामन चोरी कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फैक्टरी का मुआयना किया।
रावली कलां गांव निवासी विशाल त्यागी ने बताया कि मिल्क रावली गांव के पास बीएंडटी इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड के नाम से फैक्टरी का निर्माण कार्य चल रहा है। बताया कि रविवार रात चोर ने फैक्टरी से छह नई व पुरानी मोटर, ऑक्सीजन सिलिंडर, ड्रिल मशीन, लोहे के एंगल समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। विशाल त्यागी ने बताया कि करीब 9 लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि वारदात की जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।