मसूरी। थाना मसूरी क्षेत्र में निर्माणाधीन डेयरी से चोरी का मामला सामने आया है। डेयरी निर्माण करने वाले मजदूर छुट्टी पर हैं। रविवार को याकूब खां के फुफेरे भाई सुलेमान की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। याकूब परिवार सहित मातम में गए हुए थे। इस दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। उन्हें मामले की जानकारी अगले दिन हुई। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि चोरों ने नौ लोहे के गेट, पांच लोहे के 20 फुट लंबे पाइप, समर्सिबल पम्प, दो चारपाई, कमरे में रखा जनरेटर और टायलेट-बाथरुम की छत में लगे आठ गाटर चोरी कर लिए। पीड़ित ने इनकी कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई है। सहायक पुलिस आयुक्त सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।