फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गद्दा गोदाम में लगी आग से लाखों का सामान जलकर राख, पीड़ित ने स्थानीय लोगों पर लगाया आरोप

Wed, 24 May 2023 12:43 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद

सार

बार्डर थानाक्षेत्र के उत्तरांचल विहार कॉलोनी में मंगलवार सुबह फोम गद्दे के गोदाम में संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के लोनी बार्डर थानाक्षेत्र के उत्तरांचल विहार कॉलोनी में मंगलवार सुबह फोम गद्दे के गोदाम में संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई। पीड़ित ने आसपास के लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाया है। इसको लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। 

विज्ञापन

आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। उत्तरांचल विहार कॉलोनी में परवीन परिवार के साथ रहती हैं। उनके घर के पास फोम के गद्दे बनाने का गोदाम है। उन्होंने बताया कि गोदाम में कुछ मजदूर काम करते हैं। सोमवार रात काम के बाद गोदाम को बंद कर दिया था। मंगलवार सुबह अचानक गोदाम से धुंआ निकलने लगा तभी वह परिजनों के साथ गोदाम पर पहुंची। यहां उन्होंने पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस दौरान दमकल विभाग को सूचना दी गई। 


दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। पीड़िता ने बताया कि गोदाम सुरक्षित है। अपने आप आग नहीं लग सकी है। आग बुझने के बाद पीड़िता ने आसपास के लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाया। इस को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया। एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता किया जा रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें