मुरादनगर। जलालाबाद गांव में निर्माणाधीन फैक्टरी का ताला तोड़कर चोर सामान चोरी कर ले गए। पुलिस से पीडि़त ने गुहार लगाई है। सक्को वाली कॉलोनी निवासी मनोज कुमार जलालाबाद गांव में फैक्टरी में निर्माण कार्य कर रहे है। मनोज कुमार ने बताया कि चोरों ने ताला तोड़ सात क्विंटल से अधिक सरिया व अन्य सामान चोरी करके ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।