फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सड़क पर रखा सामान तो केस दर्ज होगा श्रीमान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। दुकानों के बाहर सड़क पर अब सामान रखा तो श्रीमान आपके खिलाफ केस दर्ज हो सकता है। यातायात व्यवस्था में सुधार करने के लिए पुलिस ने नगर निगम के साथ मिलकर अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान शुरू कर दिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर 10 केस दर्ज किए हैं। ये मामले विजयनगर, नंदग्राम, सिहानी गेट, नगर कोतवाली और कविनगर थाने में दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन

मवई रोड पर फरीम, कमलेश व उसके भाई भगवती ने सड़क पर कूलर रखे हुए थे। भाटिया मोड़ के पास सितारा व किशनवती ने सड़क पर मिट्टी के बर्तन व नारियल पानी की ठेली लगा रखी थी। यहीं पर गुलफाम ने ब्रांडेड धमाका के नाम से कपड़ों की सेल लगा रखी थी। इससे यातायात बाधित हो रहा था। वहीं, घूकना मोड़ पर खुर्शीद व शाहनवाज ने अपना ऑटो सड़क पर खड़ा कर रास्ता रोक रखा था। ऑफिसर सिटी के सामने राहुल, सोवन, किशन व सुरेश ने अवैध रूप से सड़क पर सब्जी की ठेली लगाई थी।
नगर कोतवाली क्षेत्र में कीर्तन वाली गली के सामने नेमपाल यादव ने रोड पर भट्ठी लगाकर सड़क पर कब्जा कर रखा है। नया बस अड्डा के पास नफीस ने अपनी हाइड्रोलिक मशीन रख रास्ता रोक रखा था। जस्सीपुरा तिराहा के पास अकरम ने लोहे की सरिया व पाइप दुकान के बाहर रखे थे। इन सभी के खिलाफ पुलिस ने अतिक्रमण करने और यातायात बाधित करने व लोगों को परेशानी होने की धारा (341 व 283) में केस दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन


डीसीपी नगर निपुण अग्रवाल का कहना है कि अतिक्रमण हटवाने के लिए कई बार लोगों को चेतावनी दी जा चुकी है। इसके बावजूद लोग सड़क पर सामान रखते हैं। ऐसे में अब सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें