फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शादी का परवाना पहुंचने पर प्रेमिका ने जान देने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी के एक गांव में प्रेमी का रिश्ता किसी अन्य लड़की के साथ तय कर दिया गया। लड़की के परिजन बुधवार को शादी का परवाना लेकर गांव पहुंचे तो प्रेमिका ने प्रेमी के घर पहुंचकर जहर खाकर जान देने की धमकी दी। इससे वहां हड़कंप मच गया। घंटों हंगामा चलता रहा। मौके पर पहुंची पुलिस सभी को थाने ले गई। प्रेमिका थाने में भी प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी रही।
विज्ञापन

निवाड़ी के उक्त गांव निवासी एक युवक का रिश्ता तय हो गया था। बुधवार रात लड़की वाले शादी की लाल चिठ्ठी (परवाना) लेकर युवक के घर पहुंचे। इसी बीच गांव निवासी एक युवती वहां पहुंची और रिश्तेदारों के सामने ही हंगामा खड़ा कर दिया। युवती ने आरोप लगाया कि उक्त युवक से उसका नौ साल से प्रेम चल रहा है। युवक ने शादी का वादा कर उससे संबंध भी बनाए। अब वह किसी और लड़की से शादी कर रहा है, वह ऐसा किसी कीमत पर नहीं होने देगी। प्रेमिका ने धमकी दी कि अगर प्रेमी की शादी किसी ओर से की तो वह जहर खाकर जान दे देगी। प्रेमिका के हाथ में शीशी देख वहां अफरा-तफरी मच गई। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणोें ने प्रेमिका को समझाने का काफी प्रयास किया, मगर वह नहीं मानी। घंटों तक हंगामा चलता रहा। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। प्रेमिका वहां भी शादी की जिद पर अड़ी रही। प्रेमिका की जिद के सामने हर कोई बेबस नजर आया। शादी की चिठ्ठी लेकर पहुंचे रिश्तेदार भी रस्म पूरी किए बिना ही वहां से चले गए। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि अभी कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें