फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सविता के लिए काल बनी योगिता: प्रेमिका ने प्रेमी की बहन का रेता गला, बेटा बोला- आंटी तो अक्सर घर आती थी

Fri, 09 Jun 2023 10:35 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद

सार

गोविंदपुरम निवासी 30 वर्षीय सविता किराये पर रहती है। सविता के भाई यश चौहान के दिल्ली निवासी शादीशुदा योगिता नाम की महिला से प्रेम संबंध हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के कविनगर क्षेत्र के गोविंदपुरम में प्रेमिका ने प्रेमी की बहन का गला रेत दिया। आरोपी महिला का प्रेमी की बहन के घर आना-जाना था। शुक्रवार को भी वह प्रेमी की बहन सविता के घर आई थी। जहां दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर महिला ने प्रेमी की बहन का चाकू से गला रेत दिया और मौके से फरार हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घायल अवस्था में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
Trending Videos

गोविंदपुरम निवासी 30 वर्षीय सविता किराये पर रहती है। सविता के भाई यश चौहान के दिल्ली निवासी शादीशुदा योगिता नाम की महिला से प्रेम संबंध हैं। इसकी जानकारी सविता को भी थी। योगिता अकसर सविता के घर आती थी। शुक्रवार को भी योगिता सविता के घर आई थी। इसी दौरान सविता और योगिता के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद योगिता ने घर में रखे चाकू से सविता का गला रेत दिया और भाग गई। 

बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई और उन्होंने सविता को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही मामले की जानकारी पुलिस को दी। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी महिला मौके से भाग गई है। 
विज्ञापन

सविता के बेटे ने पुलिस को बताया कि योगिता आंटी घर पर आई थी और उन्होंने मम्मी को चाकू मारे हैं। आरोपी महिला की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन कर दिया गया है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसकी गिरफ्तारी और घायल महिला से बातचीत के बाद ही कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें