फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: इंटरव्यू के बहाने होटल में बुलाकर युवती से की छेड़छाड़, आरोपी की तलाश में पुलिस

Fri, 21 Jul 2023 01:26 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

पहाड़गंज निवासी युवती का कहना है कि फिलहाल वह सिहानी गेट क्षेत्र की एक कॉलोनी में मौसेरी बहन के साथ रहती हैं। उनकी बहन ने अपने दोस्त मनीष चौधरी से उनकी नौकरी के लिए बात की थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़गंज दिल्ली की रहने वाली एक युवती को नौकरी के लिए इंटरव्यू के बहाने बुलाकर एक युवक ने उससे छेड़छाड़ की। युवती ने इसका विरोध कर दिया और 112 नंबर पर पुलिस को कॉल कर दी। पुलिस के डर से आरोपी फरार हो गया। युवती ने आरोपी के खिलाफ सिहानी गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


पहाड़गंज निवासी युवती का कहना है कि फिलहाल वह सिहानी गेट क्षेत्र की एक कॉलोनी में मौसेरी बहन के साथ रहती हैं। उनकी बहन ने अपने दोस्त मनीष चौधरी से उनकी नौकरी के लिए बात की थी। मनीष से उन्होंने फोन पर बात की तो उसने बायोडाटा और फोटो मंगा लिए। मनीष ने उन्हें इंटरव्यू कराने के बहाने एक होटल में बुलाया। वहां पहुंचने पर मनीष ने उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर भी वह छेड़छाड़ करता रहा। इसके बाद उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल कर सूचना दी। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह का कहना है कि युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें