फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा के साथ मारपीट, पीड़िता के घर के बाहर आरोपी ने पी शराब

Tue, 28 Mar 2023 12:52 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद

सार

नंदग्राम थाना क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाली इंटर की छात्रा को रोककर क्षेत्र के ही एक युवक ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली इंटर की छात्रा को रोककर क्षेत्र के ही एक युवक ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद भी आरोपी को को कोई  नहीं लगा, उसने छात्रा के घर के बाहर बैठकर शराब पी। छात्रा के भाई ने नंदग्राम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


छात्रा पास के ही एक कॉलेज में इंटर में पढ़ती है। छात्रा के भाई का कहना है कि लोकेश झमूरा नाम का युवक उसकी बहन को काफी दिनों से परेशान कर रहा है। आते-जाते समय उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ करता है। रविवार को वह किसी काम से बाहर जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे रोक लिया और छेड़छाड़ करने लगा। 

विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट की। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और बहन को घर ले गए। उन्होंने आरोपी को पकड़कर नंदग्राम पुलिस को सौंप दिया। एसीपी नंदग्राम आलोक दुबे का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें