गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली इंटर की छात्रा को रोककर क्षेत्र के ही एक युवक ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद भी आरोपी को को कोई नहीं लगा, उसने छात्रा के घर के बाहर बैठकर शराब पी। छात्रा के भाई ने नंदग्राम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
छात्रा पास के ही एक कॉलेज में इंटर में पढ़ती है। छात्रा के भाई का कहना है कि लोकेश झमूरा नाम का युवक उसकी बहन को काफी दिनों से परेशान कर रहा है। आते-जाते समय उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ करता है। रविवार को वह किसी काम से बाहर जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे रोक लिया और छेड़छाड़ करने लगा।
विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट की। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और बहन को घर ले गए। उन्होंने आरोपी को पकड़कर नंदग्राम पुलिस को सौंप दिया। एसीपी नंदग्राम आलोक दुबे का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पर कार्रवाई की जा रही है।