फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शादी का झांसा देकर युवती के साथ किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। दिल्ली में रहने वाले युवक द्वारा साहिबाबाद थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उनकी सहेली के माध्यम से उनकी दोस्ती दिल्ली के सीलमपुर निवासी आमिर सैफी से एक वर्ष पूर्व हुई थी। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। जब युवती ने शादी का प्रस्ताव रखा तो आमिर सैफी ने शादी से इन्कार कर दिया। मामले की जानकारी होने पर आमिर के भाई नौशाद ने दोनों के साथ मारपीट की। एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि सोमवार को साहिबाबाद थाने पर पीड़िता ने शिकायत दी। शिकायत के आधार पर आमिर सैफी और नौशाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें