फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक युवती के साथ होटल में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि नशीला पदार्थ खिलाकर आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। पुलिस ने आरोपी आशीष निवासी शाहजहांपुर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जनपद हरदोई निवासी एक युवती अपने एक रिश्तेदार के साथ मुरादनगर की एक कॉलोनी में किराये के मकान में रहती थी। युवक ने युवती को नौकरी लगवाने का झांसा दे रखा था। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व आरोपी ने युवती को एक होटल में बुलाया और नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। एसीपी निमिष पाटिल का कहना है कि दोनों दूर के रिश्तेदार है। आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें