गाजियाबाद। नंदग्राम के दीनदयालपुरी में तीन साल की बच्ची खेलते समय गर्म तेल की कढ़ाई में गिरने से झु़लस गई। घटना के समय बच्ची की मां पूड़ी बना रही थी। परिजन उसे संजयनगर स्थित संयुक्त अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को सफदरजंग अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया गया। इमरजेंसी में मौजूद डॉ. गौरव ने बताया कि बच्ची 22 फीसदी झुलस गई थी। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। दीनदयालपुरी निवासी हैदर की तीन साल की बेटी आशियान सोमवार शाम को घर पर खेल रही थी। खेलते हुई बच्ची मां के पास चूल्हे पर पहुंच गई। संतुलन बिगड़ने से बच्ची कढ़ाई पर गिर गई। गर्म तेल से बच्ची का मुंह, गर्दन और दोनों हाथ झुलस गए। बच्ची को झुलसी हालत में लेकर हैदर संजयनगर स्थित संयुक्त अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे थे।