फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चलती ट्रेन की चपेट में आई युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। सूर्यनगर रेलवे लाइन पार करते हुए सोमवार दोपहर 20 साल की नेहा तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गयी। टक्कर लगने से घायल ने मौके पर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

लिंकरोड पुलिस का कहना है नोएडा के सलारपुर में रहने वाली नेहा सूर्यनगर के एक इंस्टिट्यूट से नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। दोपहर में वह रेलवे लाइन पार कर बाजार जा रही थी। दूसरी तरफ से ट्रेन आ रही थी, जिसका उसने ध्यान नहीं दिया। टक्कर लगते ही वह बुरी तरह लहूलुहान हो गई। लोगों से घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव कब्जे में लेकर उसकी पहचान की। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।







बस का पहिया चढ़ने से युवक की मौत

माई सिटी रिपोर्टर

कौशाम्बी। वैशाली सेक्टर 1 में 41 वी पीएसी वाहिनी के गेट के सामने सोमवार रात तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को टक्कर मारकर रौंद दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गोरखपुर में रहने वाला शिवकुमार भट्ट भोवापुर में किराये के कमरे में रहता था। सोमवार को वह बाइक से वैशाली की तरफ जा रहा था। पीएसी के सामने पहुंचते ही पीछे से निजी बस ने टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गए और उनके ऊपर पहिया चढ़ गया। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर और पहचान कार्ड से मृतक की पहचान की।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें