गाजियाबाद। वेव सिटी थाना क्षेत्र की एक काॅलोनी में बाजार में सामान लेने जा रही युवती के अपहरण की कोशिश की घटना सामने आई है। विरोध करने पर आरोपियों ने युवती काे पहले थप्पड़ मारा, फिर उसको सिर मेें डंडा मार दिया। मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
युवती ने बताया कि वह घर से बाजार में सामान लेने जा रही थी। तभी ट्रैक्टर सवार दो युवक मिले। उन्होंने उनको ट्रैक्टर में बैैठने को कहा। मना करने पर आरोपी ने उनको थप्पड़ मारा, फिर सिर में डंडा मारकर घायल कर दिया। आरोपी उनको आगे की तरफ किसी एकांत स्थान पर ले जाने लगे तो उन्होंने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। मामले में युवती को परिवार ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में आदिल व यूसूफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कराई है। एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।