फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हस्तांतरण से पहले तोहफा, 117 करोड़ से इंदिरापुरम की चार सड़कें बनेंगी मॉडल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। हस्तांतरण से पहले नगर निगम ने इंदिरापुरम के निवासियों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (अर्बन) के तहत 117 करोड़ रुपये की लागत से इंदिरापुरम की चार सड़कों को मॉडल रोड के रूप में विकसित किया जाएगा। मंगलवार को नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, जल निगम और ऊर्जा निगम के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक कर कार्य योजना तैयार की।
विज्ञापन

नगर निगम मुख्यालय में आयोजित बैठक के दौरान बीएसएनएल, आईजीएल, जिओ, एयरटेल के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता एनके चौधरी ने बताया कि सीएम ग्रिड फेज-दो के तहत इंदिरापुरम की काला पत्थर से एनएच-9 को जोड़ने वाली सड़क, बालाजी मंदिर होकर कावेरी मार्ग को जोड़ने वाली सड़क, काला पत्थर रोड से कस्तूरबा गांधी मार्ग होकर शहीद कैप्टन मनोज पांडेय मार्ग को जोड़ने वाली सड़क के अलावा काला पत्थर से सुशीला नैय्यर मार्ग होकर शहीद कैप्टन मनोज पांडेय मार्ग और सुशीला नैय्यर मार्ग से शिप्रा मॉल होकर काला पत्थर को जोड़ने वाली सड़क को शामिल किया गया है।
इन सड़कों की कुल लंबाई करीब 10 किलोमीटर है, जिनके किनारों पर तीन मीटर चौड़े फुटपाथ बनाए जाएंगे ताकि लोग सुबह और शाम की सैर कर सकें। पैदल राहगीरों की सहूलियत के लिए चौराहों पर फुटपाथ की ऊंचाई जितने टेबल टॉप क्रॉसिंग बनाए जाएंगे। राहगीर फुटपाथ से उतरे बिना ही सड़क पार कर सकेंगे। इन चारों सड़कों पर जहां जाम की समस्या रहती है, उन्हें चिह्नित कर यू-टर्न डिजाइन किए जाएंगे, ताकि वाहनों की आवाजाही में कोई रुकावट न हो।
विज्ञापन

इसके साथ ही कई स्थानों पर पत्थरों की कलाकृतियां भी लगाई जाएंगी। सेंट्रल वर्ज और सड़क के किनारों पर पेड़-पौधों को आकृतियों के रूप में सुसज्जित किया जाएगा। बैठक में जीडीए के प्रभारी मुख्य अभियंता मानवेंद्र, ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अवधेश कुमार, जल निगम के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार, निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अनूप शर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
वैशाली की चार सड़कें पहले से शामिल
सीएम ग्रिड योजना के तहत वैशाली की चार सड़कें पहले ही शामिल हो चुकी हैं। इनमें डाबर तिराहे से कौशांबी बस स्टैंड को जोड़ने वाली करीब तीन किलोमीटर लंबी सड़क, वैशाली सेक्टर-4 धर्म मार्ग, हर्षवर्धन मार्ग, रामप्रस्था मार्ग, काली मंदिर के सामने वाली करीब 5.46 किलोमीटर लंबी सड़क के नेटवर्क को योजना में शामिल किया गया है। लगभग पूरा वैशाली क्षेत्र इन सड़कों के दायरे में आ जाएगा। इसके अलावा राजनगर एक्सटेंशन की मेरठ रोड को जोड़ने वाली 3.6 किलोमीटर लंबी सड़क को भी योजना में शामिल किया गया है।

दो सड़कों का काम जल्द होगा शुरू
सीएम ग्रिड के तहत शेषनाग द्वार से एलिवेटेड रोड को जोड़ने वाली 1.5 किलोमीटर लंबी सड़क के अलावा हिंडन एयरफोर्स स्टेशन चौराहे से मोहननगर चौराहे को जोड़ने वाली करीब 1.7 किलोमीटर लंबी सड़क को पहले चरण विकसित किया जाना है। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद 40 करोड़ रुपये का बजट मंजूर हो चुका है। निविदा प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जल्द इन सड़कों को विकसित करने का काम शुरू हो जाएगा।
हस्तांतरण से पहले चार मॉडल सड़कों का तोहफा इंदिरापुरमवासियों को मिलने जा रहा है। इसके लिए हम मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हैं। इंदिरापुरम के विकास में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। - सुनीता दयाल, महापौर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें