बुखार से छह साल की बच्ची की मौत
गाजियाबाद। बुखार से पीड़ित छह साल की बच्ची की अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचते ही मौत हो गई। सीएमएस डॉ. अनुराग भार्गव का कहना है कि बच्ची को बुखार के अलावा खून की कमी और पेट में इंफेक्शन भी था। लालकुआं निवासी सतेंद्र सिंह बृहस्पतिवार को 11 बजे एमएमजी अस्पताल की इमरजेंसी में बुखार से ग्रसित छह साल की बेटी रिया का इलाज कराने पहुंचे। डॉक्टरों ने बच्ची की जांच करनी शुरू की, इसी दौरान बच्ची की मौत हो गई। सतेंद्र ने बताया कि बच्ची का इलाज लालकुुं आ पर ही एक निजी अस्पताल में करा रहे थे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने बड़े अस्पताल ले जाने के लिए कहा। अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती पांच बच्चों की हालत गंभीर है। बच्चों को प्लेटलेट्स चढ़ाने के बावजूद हालत में सुधार नहीं हो रहा है।