फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बारिश का अलर्ट, जरूरी हो तभी घर से निकलें

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज बारिश का अलर्ट, जरूरी हो तभी घर से निकलें
विज्ञापन

- प्रशासन ने बिजली के खंभों के आसपास जलभराव के स्थान पर जाने की मनाही
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। जिले में अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट प्रशासन की ओर से जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों से बहुत जरूरी होने पर ही अगले दो दिन बाहर निकलने को कहा है। साथ ही हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। लोगों से अपील की है कि वह जहां भी बिजली के खंभे लगे हैं, यदि उस स्थान पर जलभराव होता है तो वहां जाने से बचें। तारों और ट्रांसफार्मर से दूर रहें। प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि भीड़भाड़ वाले या ट्रैफिक जाम वाले क्षेत्र में जाने से बचें। अगले दो दिन तक निर्माण कार्य करने से भी बचें। जलभराव, गंदगी, पेड़ गिरने या जर्जर गिरने योग्य भवन से दूर रहें। जलभराव वाले स्थान पर सतर्कता से निकलें।
ये हेल्पलाइन नंबर मिलाएं
बिजली का तार टूटने या कंरट पर
9193320115
बिजली के ब्रेक डाउन पर
1912 टोल फ्री नंबर
नगर निगम के लिए
8178016890
किसी समस्या पर (इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर)
0120-2829040, 9910426374, 8826797248
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें