तीन बच्चों और सात युवाओं में डेंगू की पुष्टि
गाजियाबाद। तीन बच्चों व सात युवाओं में डेंगू की पुष्टि हुई है। सभी अलग-अलग प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती हैं। जबकि 52 स्थानों पर डेंगू का लार्वा पाया गया है। डीएसओ डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि न्यूकोट गांव में दो साल और पुलिस लाइन में चार साल के बच्चे और पसोंडा में सात साल की बच्ची में डेंगू की पुष्टि हुई है। नेहरू नगर में युवती और केडीपी ग्रांड सवाना राजनगर एक्सटेंशन, आनंदम मेरठ रोड, महेंद्रा एंक्लेव, पीएसी गोविंदपुरम, सेक्टर 23 संजय नगर और टीला मोड़ में युवकों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। मंगलवार को राजनगर एक्सटेंशन, बम्हैटा और गोविंदपुरम में 52 स्थानों पर लार्वा पाया गया है। जिला मलेरिया अधिकारी ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बताया कि सभी स्थानों पर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया है।