फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी आईडी पर सिम बेचने वाले तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी आईडी पर सिम बेचने वाले तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

लोनी। पुलिस ने शनिवार रात फर्जी आईडी पर सिम बेचने वाले तीन आरोपियों को लखीमपुर खीरी से गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा बेची गई सिम से लोनी के युवक को जान से मारने की धमकी मिली थी। आरोपी फोटोस्टेट कराने आए लोगों की आईडी से सिम एक्टिवेट कराते थे। लोनी कोतवाली एसएचओ ओपी सिंह ने बताया कि करीब 15 दिन पूर्व लोनी में रहने वाले की युवक को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली थी। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ लोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसएचओ ने बताया कि जिस नंबर से धमकी मिली थी वह लखीमपुर खीरी का है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों हारून, अवनीश और दिवाकर निवासी लखीमपुर खीरी को शनिवार रात गिरफ्तार किया है। तीनों ने लखीमपुर एक दुकान में फोटो स्टेट की मशीन लगा रखी है। जो लोग फोटोस्टेट कराने आते हैं उनकी आईडी रख लेते हैं। उस आईडी से यह एक ब्रांडेड कंपनी के सिम एक्टिवेट करा लेते हैं। फर्जी आईडी से सिम लेकर ग्राहकों को भेजते हैं। लोनी में युवक को मिली धमकी का नंबर भी इन लोगों द्वारा बेचा गया था। वही धमकी देने वाले आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें