फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल के लिए तलाशी जमीन

विज्ञापन
मकनपुर में अस्पताल बनाने के लिए जमीन का निरीक्षण करते विधायक व महापौर । - फोटो : GHAZIABAD City
विज्ञापन
अस्पताल के लिए तलाशी 5800 वर्ग मीटर जमीन
विज्ञापन

साहिबाबाद। साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में सरकारी अस्पताल की लगातार उठ रही मांग के बीच वसुंधरा सेक्टर-6 में चिन्हित जमीन से अलग अब मकनपुर में 5800 वर्ग मीटर जमीन तलाशी गई है। नगर निगम की तरफ से जमीन मुहैया कराई जाएगी। शनिवार को विधायक सुनील शर्मा, मेयर आशा शर्मा, सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता और अपर नगर आयुक्त आरएन पांडेय ने जमीन का निरीक्षण किया। इस जगह पर 100 बेड का मल्टी स्टोरी अस्पताल बनाने की बात कही जा रही है। विधायक सुनील शर्मा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में लोगों द्वारा सरकारी अस्पताल बनाने की मांग उठ रही है। वर्ष 2019 - 20 और वर्ष 2021 में कोरोना की वजह से अस्पताल बनाने की कवायद धीमी हो गई। इससे पूर्व वसुंधरा सेक्टर - 6 में 7492.22 वर्गमीटर जमीन चिन्हित की जा चुकी है। मगर आवास विकास परिषद जमीन को सशुल्क देना चाहता है। जिसकी लागत करीब 100 करोड़ रुपये तक होगी। ऐसे में अब नगर निगम के साथ मिलकर मकनपुर और करहेड़ा में जमीन तलाशी गई थी। मगर करहेड़ा में जमीन कम होने के बाद शनिवार को मकनपुर में 5800 वर्ग मीटर जमीन का निरीक्षण किया गया। ज्ञानखंड-4 में नगर निगम की काफी समय से जमीन खाली पड़ी है। इस पर सरकारी योजना के तहत ही निर्माण किया जाना है। महापौर आशा शर्मा, सीएमओ डॉ. एन. के. गुप्ता व अपर नगर आयुक्त आरएन पांडेय ने निरीक्षण कर जमीन का माप कराया। विधायक सुनील शर्मा का कहना है कि गाजियाबाद में महिला अस्पताल करीब 25 हजार वर्ग मीटर जमीन पर बना हुआ है। मकनपुर में भी 100 बेड का मल्टी स्टोरी सरकारी अस्पताल बनेगा। इस दौरान पार्षद संजय सिंह, अभिनव जैन, मंजुला गुप्ता, सुनीता नागपाल, पवन रेड्डी, आशुतोष शर्मा, अजय शुक्ला, कपिल त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें