बैठक में शामिल रालोद के कार्यकर्ता ।
कृषि कानूनों के खिलाफ रालोद की महापंचायत
मसूरी। कृषि कानूनों के खिलाफ अब रालोद ने भी पंचायतों का दौर तेज कर दिया है। पार्टी ने जिला इकाईयों को निर्देश दिया है कि वो गांव-गांव जाकर किसानों को नए कानूनों के बारे में जानकारी दें। इसी के तहत शनिवार को पार्टी पदाधिकारियों की तरफ से चित्तौड़ा, नूरपुर और समयपुर गांव में पंचायत की गई। पार्टी के जिलाध्यक्ष अजयपाल प्रमुख ने कहा कि सरकार जबरन किसानों पर कानूनों को थोपना चाहती है और चंद लोगों को लाभ पहुंचाने की नियत से काम कर रही है। पंचायत का संचालन करते हुए अमरजीत सिंह बिड्डी ने कहा कि मिलों पर बीते पेराई सत्र का कई सौ करोड़ रुपया बकाया है। उसके बावजूद भी इस वर्ष कीमतों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। इससे साफ है कि सरकार चंद पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है। इस मौके पर बैठक में कुंवर अयूब अली, चौधरी तेजपाल सिंह, सत्येंद्र तोमर, ललित सेन, प्रदीप मुखिया, अजीत खंजरपुर, जितेंद्र कुमार नैन, कृष्णवीर प्रधान, दिलावर सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।